Thursday, April 16, 2026
Google search engine
Homeसंचार क्रांतिबांसी क्षेत्र स्थित मौर्य व गुप्त कालीन विरासत के संरक्षण की मांग

बांसी क्षेत्र स्थित मौर्य व गुप्त कालीन विरासत के संरक्षण की मांग

राकेश त्रिपाठी/संचार क्रांति संवाददाता
बांसी, सिद्धार्थनगर। बांसी क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण, पर्यटन विकास और औद्योगिक उत्थान को लेकर वरिष्ठ समाजसेवी एवं रेल बाबा श्रीराम मूर्तिकार ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को रजिस्टर्ड बुकलेट भेजकर व्यापक मांग उठाई है। इस प्रकरण में बांसी तहसील से रिपोर्ट मंगाए जाने के बाद शासन को भेज दी गई है।
श्रीराम मूर्तिकार ने कहा कि बांसी क्षेत्र प्राचीन काल से भगवान बुद्ध, चंद्रगुप्त मौर्य और सम्राट अशोक की गौरवशाली विरासत से जुड़ा रहा है, लेकिन उपेक्षा के कारण यह क्षेत्र अपनी पहचान खोता जा रहा है। उन्होंने महादेवा पोखरा सहित मौर्य व गुप्त कालीन स्थलों के संरक्षण और जीर्णोद्धार को आवश्यक बताया।
उन्होंने मांग की कि बांसी को कुशीनगर और कपिलवस्तु से जोड़ते हुए ‘बुद्ध सर्किट’ में शामिल किया जाए, जिससे इसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके। साथ ही क्षेत्र में सुदृढ़ सड़क व परिवहन व्यवस्था विकसित करने पर जोर देते हुए कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी के अभाव में निवेश और व्यापार प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने बांसी में लघु एवं मध्यम उद्योगों तथा कृषि आधारित इकाइयों की स्थापना की भी मांग की, ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल सके और पलायन पर रोक लगाई जा सके।
श्रीराम मूर्तिकार ने सरकार से अब तक किए गए विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं का विवरण सार्वजनिक करने की मांग करते हुए कहा कि जनता अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि धरातल पर ठोस परिवर्तन चाहती है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार बांसी के विकास के लिए शीघ्र ठोस कदम उठाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments