Friday, March 14, 2025
Google search engine
Homeब्रेकिंग न्यूज़स्वामी विवेकानंद जयंती पर कायस्थ महासभा ने किया माल्यार्पण, मूर्ति की दुर्दशा...

स्वामी विवेकानंद जयंती पर कायस्थ महासभा ने किया माल्यार्पण, मूर्ति की दुर्दशा पर जताई नाराजगी

संचार क्रांति- डुमरियागंज : स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को कायस्थ महासभा डुमरियागंज के पदाधिकारियों ने मंदिर चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम से पहले महासभा के पदाधिकारियों ने प्रतिमा की दुर्दशा पर गहरी चिंता जताई और नगर पंचायत प्रशासन को चेतावनी दी।

तहसील अध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद न केवल देश के महान पुरुष और धरोहर हैं, बल्कि सभी भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है, लेकिन उनकी प्रतिमा पर गंदगी और अव्यवस्था देखकर मन आहत हो जाता है।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन द्वारा चौराहे की उपेक्षा करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रतिमा के आसपास ठेले वालों का अतिक्रमण, गंदगी, बंद पड़ी लाइटें और फव्वारे जैसी समस्याओं को जल्द हल नहीं किया गया, तो जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

तहसील उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी पूरे भारत के लिए धरोहर हैं। उनकी प्रतिमा की दुर्दशा देखकर सभी का मन व्यथित है। अगर प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन किया जाएगा।
दिनेश श्रीवास्तव, विष्णु श्रीवास्तव, अधिवक्ता कृष्णकांत, अनुराग श्रीवास्तव, भाजपा नेता अजय पांडेय, अमरनाथ सिंह, सभासद नंदू गुप्ता, उमाशंकर गौड़, मनोज यादव, नवरंगी और ध्रुवचंद्र सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!