Tuesday, September 23, 2025
Google search engine
Homeआपातकाल घटनागोंडा में भीषण सड़क हादसा: नहर में गिरी बोलेरो, 11 लोगों की...

गोंडा में भीषण सड़क हादसा: नहर में गिरी बोलेरो, 11 लोगों की दर्दनाक मौत



संचार क्रांति – गोंडा (उत्तर प्रदेश), इटियाथोक क्षेत्र:
जनपद गोंडा के इटियाथोक थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। यह हादसा तब हुआ जब दर्शन कर लौट रहे लोग बोलेरो वाहन में सवार होकर घर वापस जा रहे थे, लेकिन रास्ते में बोलेरो अनियंत्रित होकर रेहरा बेलवा बहुता नहर में जा गिरी।

हादसे में बोलेरो में सवार 15 में से केवल 4 लोगों को ही जिंदा बचाया जा सका, शेष 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मौके पर पुलिस, प्रशासन और गोताखोरों की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है।

हादसा मोतीगंज क्षेत्र से दर्शन कर लौटते समय हुआ। बोलेरो वाहन की रफ्तार अधिक बताई जा रही है, जिससे वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और यह भीषण दुर्घटना हो गई।

स्थानीय लोग, राहत और बचाव दल मौके पर जुटे हुए हैं, और मृतकों के शवों को निकालने का कार्य जारी है। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्रशासन ने जताया शोक

प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया गया है, और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!