- लोन दिलाने का झांसा देकर खाते से उड़ाया ₹ 58 हजार।
- संदिग्धों की सूचना देने वालों को पुलिस करेगी पुरुस्कृत।
संचार क्रांति: बांसी तहसील व गोल्हौरा थानाक्षेत्र के ग्राम बिशुनपुर निवासी जयप्रकाश मिश्र पुत्र विनोद मिश्र को ₹ 5 लाख लोन दिलाने का झांसा देकर उनके बैंक खातों से दो अज्ञात व्यक्तियों ने ₹58 हजार उड़ा लिया। जब उनका फोन बंद जाने लगा, तब जयप्रकाश को पता चला कि उनके साथ धोकाधड़ी हुई है। उन्होंने मामला पुलिस थाने में दर्ज कराया। अब डीसीआरबी पुलिस ने दोनों संदिग्धों का पोस्टर जारी कर उनकी तलाश शुरू कर दिया है।
ठगी का शिकार हुए उक्त जयप्रकाश की मानें तो 15 दिसम्बर 2023 को उनके यहां दो लोग मोटरसाइकिल से आये, और अपना नाम सुनील सिंह व मनोज बताकर कहे कि हम केबी फाइनेंस पा.लि. के एजेंट हैं। बैंक से लोन दिलाते हैं। जयप्रकाश को 5 लाख की जरूरत थी। तो उन्होंने लोन पाने के लिए आधार, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, चेकबुक, पासबुक उक्त को दे दिया। कुछ दिन बाद वे सभी कागजात व मोबाइल फोन वापस कर दिए। मोबाइल मिलने पर पता चला कि उनके एक बैंक खाते से ₹50 हजार व दूसरे से 8 हजार गायब है। उनके फोन पर सम्पर्क करने पर नम्बर स्विच ऑफ मिला। पीड़ित ने उनके बाइक का नम्बर, चेचिस नम्बर व इनका फोटो खींच लिया था। जिसे उन्होंने पुलिस को दिया। मुकामी थाने की पुलिस ने 1 अप्रैल 2024 को जयप्रकाश की तहरीर पर उक्त अज्ञात के खिलाफ धारा 419, 420 आईपीसी दर्जकर छानबीन कर रही है। इतना ही नही पुलिस ने दोनों संदिग्धों का पोस्टर जारी कर उनकी तलाश में जुटी हुई है। उक्त बावत सम्पर्क करने पर थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने कहा कि संदिग्धों का पोस्टर जारी किया गया है। उनके मोबाइल नम्बर व उच्चाधिकारियों के नम्बर पर सूचना देने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा।