Saturday, March 15, 2025
Google search engine
Homeअध्यात्ममहोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को किया...

महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को किया पुरस्कृत



संचार क्रांति – सिद्धार्थनगर। मुख्यालय स्थित जय किसान इंटर कालेज सकतपुर सनई में अध्ययनरत छात्राओं द्वारा विद्यालय स्तर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं  सिद्धार्थनगर महोत्सव में सामूहिक नृत्य कार्यक्रम में
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को उप प्रधानाचार्य श्यामानंद श्रीवास्तव द्वारा प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि आप सभी छात्राओं का विद्यालय के कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान
रहा है। इसके लिए विद्यालय परिवार आप का सदैव आभारी रहेगा। हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।वरिष्ठ शिक्षक सच्चिदानंद शुक्ल ने कहा कि सभी छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में हमेशा विशिष्ट योगदान दिया जाता है। विद्यालय परिवार आप के जीवन में प्रगति की कामना करता है।
इस अवसर पर नंद किशोर गुप्ता, अरविंद कुमार, लाल आशुतोष प्रकाश, नित्यानंद, सतीश कुमार सिंह, सुनील पाण्डेय आदि लोगों की उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!